गिरीश सिंह पटवाल ने दिव्यांग क्रिकेटरों को दी नई पहचान, निशुल्क क्रिकेट अकादमी से संवार रहे प्रतिभाओं का भविष्य

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। अल्मोड़ा, उत्तराखंड में जन्मे पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खिलाड़ी गिरीश सिंह पटवाल वर्तमान में बीसीसीआई के लेवल-ए क्रिकेट कोच हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है।

बचपन से ही क्रिकेट के प्रति रुचि रखने वाले पटवाल ने उत्तर प्रदेश की अंडर-16 टीम से क्रिकेट की शुरुआत की। इसके बाद वह राजस्थान की अंडर-22 और रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा रहे। उत्तराखंड लौटने के बाद उन्होंने बीसीसीआई का लेवल-ए कोचिंग कोर्स पूरा किया और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में कोच व चयनकर्ता की भूमिका निभाई।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के दिव्यांग क्रिकेटरों को नई पहचान दिलाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं के जरिए कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिला।

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने बंजारावाला में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए निशुल्क क्रिकेट अकादमी की स्थापना की। साथ ही निर्धन एवं मानसिक दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए भी कार्य किया।

पिछले दो वर्षों में उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनकी संस्थाओं दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड, देवभूमि दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी और सेवा को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो चुका है।

29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *