मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
हरिद्वार पिरान कलियर उर्स मेला 2026 को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट
पार्षदों और गणमान्य नागरिकों के साथ पुलिस ने की अहम बैठक
शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में उर्स संपन्न कराने पर हुआ मंथन
रिपोर्ट शाहनवाज खान
हरिद्वार के पिरान कलियर में आगामी उर्स मेला 2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उर्स मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पिरान कलियर पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र के पार्षदों, संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य लोगों के साथ महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी आयोजित की।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र में आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने की। बैठक में आगामी उर्स मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, आपसी सौहार्द और पुलिस-जन सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि उर्स मेले को शांतिपूर्ण एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
वहीं, बैठक में स्थानीय लोगों से उर्स मेले को लेकर सुझाव भी लिए गए। पार्षदों और गणमान्य नागरिकों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि उर्स के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और जायरीनों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने कहा कि उर्स मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। स्थानीय लोगों के सहयोग से मेले को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।
गोष्ठी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल को आगामी उर्स मेले की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
