758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, सुरक्षा और जायरीनों की सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, सुरक्षा से लेकर जायरीनों की सुविधाओं तक प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

बैठक में ट्रैफिक, पार्किंग, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और भीड़ नियंत्रण पर मंथन; असामाजिक तत्वों पर सख्ती की मांग

रिपोर्ट शाहनवाज खान 

पिरान कलियर। दरगाह हजरत साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स एवं मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उर्स को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कोतवाली परिसर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ एवं एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने की।

बैठक में उर्स के दौरान देशभर से आने वाले जायरीनों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती की मांग

बैठक में स्थानीय लोगों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उर्स के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही दरगाह क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, प्रसाद की दुकानों के ठेकों की प्रक्रिया समय से पूरी कराने और मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी गई।

हर विभाग को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि उर्स को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, पेयजल, सफाई, प्रकाश, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जाएगा।

जर्मन हैंगर केवल जायरीनों की सुविधा के लिए

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि उर्स के दौरान लगाए जाने वाले जर्मन हैंगर केवल जायरीनों की सुविधा के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इनमें किसी भी प्रकार के अन्य कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक में अधिकारियों ने उर्स के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, यातायात को सुचारु रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने पर जोर दिया।

बैठक में सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय, तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी, कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, एसएसआई राजेश बिष्ट, नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान, लेखाकार सद्दाम, सुपरवाइजर राव सिकंदर, सारिक नियाजी, इंतखाब आलम, अफजाल, असलम कुरैशी, चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद, शफक्कत अली, असद मियां, हाजी सलीम अहमद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

39 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *