जंतर-मंतर पर वर्दी में भाषण देने वाले कॉन्स्टेबल शेर सिंह सेवा से बर्खास्त

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून/पिथौरागढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर मंच से भाषण देने वाले उत्तराखंड पुलिस के निलंबित कॉन्स्टेबल शेर सिंह को विभागीय कार्रवाई के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने विभागीय जांच में शेर सिंह को उत्तराखंड पुलिस अधिनियम-2007 और उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 के उल्लंघन का दोषी पाया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए।

शेर सिंह पहले से निलंबित था। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित छात्र आंदोलन में पुलिस की वर्दी पहनकर मंच पर पहुंचा था, जहां उसने एक छात्र संगठन के समर्थन में भाषण दिया और नौकरी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, शेर सिंह 28 जून 2026 से बिना अनुमति अनुपस्थित था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर 20 जुलाई 2026 को उसे निलंबित किया गया था।

उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शेर सिंह अब विभाग का कर्मचारी नहीं है और भविष्य में उसकी किसी भी गतिविधि के लिए उत्तराखंड पुलिस जिम्मेदार नहीं होगी।

52 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *