मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्टर सुरेश हनवंत सिंह बारवा
पाली (राजस्थान)। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया। बैठक में महाकुंभ को लेकर अभी से तैयारियां शुरू करने तथा जोधपुर प्रांत में 5 हजार हनुमान चालीसा केंद्र खोलने की घोषणा की गई। साथ ही प्रत्येक जिले में हिन्दू हेल्पलाइन शुरू करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में राजस्थान अध्यक्ष भंवरलाल चौधरी ने कहा कि प्रत्येक जिले में हिन्दू हेल्पलाइन की सेवा शुरू की जाएगी और नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ के लिए हनुमान केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए। केंद्रीय संयुक्त महामंत्री इन्द्रजीत सिंह राजगुरु, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राकेश राजगुरु एवं अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की आगामी योजनाओं और विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
बैठक में जिला गौ रक्षा मंत्री पदम सिंह राजपुरोहित सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
