एक गड्ढा बना लोगों की मुसीबत, घंटों जाम से परेशान स्थानीय निवासी और दुकानदार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

मौहम्मद अनस की रिपोर्ट 

देहरादून के तरला अधोईवाला स्थित दिव्य विहार क्षेत्र में सड़क पर बना एक बड़ा गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। टूटी सड़क और गड्ढे के कारण यहां आए दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जाम लगने के कारण उनके व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के चलते कई लोग इस गड्ढे का शिकार हो चुके हैं और रोजाना कोई न कोई राहगीर या वाहन चालक यहां गिरकर चोटिल हो रहा है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढे को भरवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। साथ ही, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम से इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की गई है।

31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *