77 वर्षीय बुजुर्ग मनोरथ प्रसाद नवानी को अपनी ही जमीन के लिए नही मिल रहा इंसाफ

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

पौड़ीः उत्तराखण्ड जमीन के सौदागरों और जमीन खुर्द-बुर्द करने वाले तस्करों की उर्वरा भूमि बनती जा रही है। जमीन के दलाल अब स्थानीय स्तर पर भी सक्रिय होने लगे हैं इसका तरो-ताजा उदाहरण है पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के पोखड़ा विकासखण्ड की किमगडीगाड पट्टी का चर्चित गांव गवाणी।

गवाणी गांव के वयोवृद्ध 77 वर्षीय मनोरथ प्रसाद नवानी अपने ही गांव की जमीन के लिए दर- दर भटक रहे हैं। नवानी की जमीन उन्हीं के गांव के लोगों द्वारा खुर्द-बुर्द कर दी गई। अपने गांव में पुस्तकालय खोले जाने के सपने को लेकर दिल्ली से गांव पहुंचे नवानी को अपने गांव में अपनी ही जमीन नसीब नहीं हो रही है। राजस्व विभाग के चक्कर काट-काट कर थक चुके नवानी लोक सूचना आयोग पहुंचे आयोग की पहल पर हुई जांच के बाद राजस्व विभाग गांव तो पहुंचा पर गांव की रिपोर्ट जिलाधिकारी तक नही पहुंची..

इस मामले में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि लोक सूचना आयोग के निर्देश पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही लोक सूचना आयोग को प्रेषित की जाएगी। अपनी जमीन के लिए भटक रहे मनोरथ प्रसाद नवानी ने बताया कि वे अपनी जमीन के लिए कोविड काल से भटक रहे हैं। तहसील और राजस्व विभाग द्वारा पांचवी बार इसकी जांच कर दी है लेकिन जांच की रिपोर्ट नही आ रही है और न जमींन मुहैया करायी जा रही है। प्रशासन द्वारा एक बार अतिक्रमण तोड़ा गया लेकिन दुबारा वहीं पर निर्माण कर दिया गया। एक पक्ष को लोकनिर्माण विभाग द्वारा गलत व्यक्ति को मुआवजा दे दिया गया जिससे विभाग वसूली भी कर चुका है।

आवेदक की जमीन पर कब्जा कर अपना मकान बनाने वाले त्रिलोचन प्रसाद नवानी का कहना है कि यहां तो हर बार जांच हो रही है जांच करने वाले की बदली हो जाती है और कुछ नहीं होता है।

390 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *