मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
ऋषिकेश आबकारी टीम ने मंगलवार को रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर प्रतीक नगर स्थित एक घर में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान जय सिंह भंडारी नामक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 24 पव्वे मैकडॉवेल नंबर-1, 16 पव्वे रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब, 145 माल्टा टेट्रा पाउच देशी शराब तथा 12 किंगफिशर बीयर बरामद हुई। कुल मिलाकर करीब 5 पेटी शराब जब्त की गई।
आरोपी जय सिंह भंडारी, निवासी प्रतीक नगर, रायवाला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
