भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा, प्रदेश सह-संयोजकों को सौंपे गए जिलों के प्रभार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के व्यावसायिक प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने प्रदेश सह-संयोजकों को विभिन्न संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही संगठनात्मक कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन एवं प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानन्द जोशी की सहमति से प्रदेश सह-संयोजकों को जिलों का आवंटन किया गया है। उन्हें संबंधित जिलों के जिला संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में कार्यशालाओं एवं बैठकों में लिए गए निर्णयों को लागू करने, अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय करने तथा सभी कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट समय पर प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी सामूहिक प्रयास और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से व्यावसायिक प्रकोष्ठ को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाएंगे।

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *