हरेला पर्व पर महिला कांग्रेस का हरियाली संकल्प, मसूरी में लगाए 70 पौधे

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

मसूरी।

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मसूरी महिला कांग्रेस द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 60–70 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जसबीर कौर, सुदेश सैनी, विजयलक्ष्मी आर्या, तहमीना खान,पिंकी, सुमन, सुनीता, गार्गी, मंजू, सुधा भंडारी, सुनीता सेमवाल, संगीता भंडारी, ममता, गीता, निशा सहित अनेक महिलाओं ने सहभागिता की।

35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *