“छात्रों की गूंज” के समर्थन में प्रेमनगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित, शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं को किया उजागर

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

“छात्रों की गूंज” के समर्थन में प्रेमनगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित, शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं को किया उजागर

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई 2026 को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के समर्थन में आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा प्रेमनगर बाज़ार के मुख्य चौराहे पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राज्य एवं देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोज़गारी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर प्रश्नों को मंचित कर आमजन का ध्यान आकर्षित किया।

नुक्कड़ नाटक में विशेष रूप से देहरादून की छात्रा रिया थापा की आत्महत्या जैसी दुखद घटना का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की संवेदनहीनता पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही NEET परीक्षा से जुड़े विवादों एवं छात्रों के बीच बढ़ती असुरक्षा और तनाव को भी प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन से 17 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे, बन्नू स्कूल मैदान, देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व प्रवक्ता अभिनब थापर, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, युवा कांग्रेस कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिड़ला, सुमित खन्ना, मोहित मेहता, सन्नी पुंज, राजेश शर्मा, अनिल नेगी, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, स्वाति नेगी, सुनील कुमार, राहुल तलवाड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।

36 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *