मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा मंगलवार को जीआरडी अकादमी, राजपुर रोड में मास्टर प्लान-2041 को लेकर सुझाव आमंत्रित करने हेतु आयोजित शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुरकुल क्षेत्रीय विकास समिति के संयोजक ठाकुर शेर सिंह थापली ने कई महत्वपूर्ण सुझाव सौंपे।
उन्होंने उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, सार्वजनिक परिवहन, पार्क, अस्पताल और खेल मैदानों के लिए पर्याप्त भूमि आरक्षित करने की मांग की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय आवश्यकताओं और जनभावनाओं को मास्टर प्लान में उचित स्थान देने पर जोर दिया।
थापली ने पुरकुल क्षेत्र में कथित अवैध प्लॉटिंग के कारण वर्षों पुराने ग्रामीण मार्ग पर लगाए गए गेट को हटाकर रास्ता बहाल करने की भी मांग की। उनका कहना है कि यह मार्ग करीब 60 वर्षों से आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता रहा है।
इसके अलावा उन्होंने रोपवे के समीप स्थित खसरा संख्या 241 से 500 तक की भूमि के उपयोग में संशोधन कर उसे आवासीय, पर्यटन एवं व्यावसायिक श्रेणी में शामिल करने का सुझाव भी दिया।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सभी सुझावों पर नियमानुसार विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
