ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, चोरी की दो बाइक बरामद

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

पिरान कलियर/हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में एक बाइक पिरान कलियर से जबकि दूसरी हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को अरशद पुत्र असलम निवासी बिजौली, मंगलौर ने अपनी स्प्लेंडर प्लस (UK07DP1066) मोटरसाइकिल के चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। बाइक 28 अप्रैल 2026 की रात नई गंगनहर स्थित रॉयल पैलेस, पिरान कलियर के बाहर से चोरी हुई थी। इस संबंध में कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 13 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर सिंचाई विभाग कार्यालय, धनौरी के पास से अली पुत्र सलीम (27 वर्ष) निवासी मुर्करबपुर (मूल निवासी ननौता, सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल जंगल में छिपाने की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरी बाइक भी बरामद कर ली। जांच में पता चला कि यह बाइक हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की गई थी और वहां दर्ज मुकदमे से संबंधित है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत और अधिक पैसा कमाने के लालच में बाइक चोरी करता था और चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

बरामदगी

– चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK07DP1066)

– हरियाणा नंबर HR 02AR 8638 मोटरसाइकिल

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है और आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

25 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *