धर्मपुर में आज़ाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के सेवला कलां में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार के तहत जितेंद्र कुमार को देहरादून जिला अध्यक्ष, टिंकू सहगल को जिला प्रभारी, सुशील सैनी को जिला मीडिया प्रभारी, प्रतिभा राय को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तथा जगदीप कुमार को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम कुलवंशी ने की। इस दौरान बहुजन समाज के महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामू राजोरिया ने उत्तराखंड में दलितों पर बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि पार्टी समाज के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र चौहान ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी उत्तराखंड सहित पूरे देश में लगातार जनसमर्थन हासिल कर रही है और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता हैं। संस्थापक सदस्य सुबोध कुमार ने कहा कि पार्टी और भीम आर्मी लंबे समय से सामाजिक न्याय और सम्मान के लिए कार्य कर रहे हैं।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिला मीडिया प्रभारी सुशील सैनी ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार ने देहरादून में पार्टी को और मजबूत बनाने का भरोसा जताया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव पूर्ण सिंह, धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश, विधानसभा उपाध्यक्ष जय किशन, महानगर उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद कुमार, विधानसभा संरक्षक स्वराज सिंह, विधानसभा महासचिव सन्नी थापा, विमला देवी, सिमरन पटेल, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

194 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *