सहारनपुर बना डेंटल इम्प्लांटोलॉजी का केंद्र, ‘इम्प्लांटोकॉन-2026’ में देशभर के विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक तकनीकें

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रिपोर्टर सचिन तनेजा

सहारनपुर में ‘इम्प्लांटोकॉन-2026’ का सफल आयोजन

देशभर के विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक तकनीकों की जानकारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नगर निगम के मेयर

डॉक्टर अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

सहारनपुर में डॉ. समित सर्जिकल सेंटर के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को होटल जय विलास गोल्डन पैलेस, दिल्ली रोड, सहारनपुर में ‘इम्प्लांटोकॉन-2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए दंत एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया और आधुनिक इम्प्लांट तकनीकों पर अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में प्रतिभागियों को जाइगोमैटिक इम्प्लांट, प्टेरिगॉइड इम्प्लांट तथा साइनस लिफ्ट इम्प्लांट जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं के सफल उपचार एवं नवीनतम तकनीकों के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा लाइव डेमो, वैज्ञानिक व्याख्यान एवं हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी आयोजित की गई, जिससे युवा चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों को आधुनिक इम्प्लांटोलॉजी की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। आयोजन में डॉक्टर आयुषी गर्ग .डॉ पंकज खन्ना एवं विभिन्न राज्यों से आए चिकित्सकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

आयोजक डॉ. समित सर्जिकल सेंटर की ओर से बताया गया कि संस्था ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपने 10 वर्षों के सफर में मरीजों का विश्वास अर्जित किया है। इसी उद्देश्य के साथ इम्प्लांटोकॉन-2026 के माध्यम से नवीनतम चिकित्सा तकनीकों को स्थानीय स्तर तक पहुंचाने और चिकित्सकों के कौशल को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित चिकित्सकों ने इसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए आयोजकों की सराहना की। चिकित्सा जगत के लिए यह सम्मेलन आधुनिक इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में नई संभावनाओं और तकनीकी उन्नति का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

48 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *