बारिश और धूप से मिलेगी राहत: प्रथम श्वास फाउंडेशन ने फल-सब्जी विक्रेताओं को वितरित किए 100 छाते

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल द्वारा 100 छातों का वितरण

देहरादून।

प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी एवं फल विक्रेताओं (ठेला एवं रेहड़ी संचालकों) को गर्मी एवं बारिश से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 100 छातों का वितरण किया गया।

इस सेवा अभियान का उद्देश्य उन मेहनतकश लोगों के प्रति सम्मान और सहयोग व्यक्त करना था, जो प्रतिदिन विपरीत मौसम की परिस्थितियों में भी अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए निरंतर कार्य करते हैं। संस्था के सदस्यों ने उन्हें छाते भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित कार्य वातावरण तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रथम श्वास फाउंडेशन की संस्थापक अनामिका जिंदल ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संवेदनशीलता और सहयोग पहुँचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं और समाज को अधिक मानवीय एवं सहयोगी बना सकते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. डी. एस. मान, डॉ. एस. फ़ारूक, डॉ. आर. के. बक्शी, प्रमोद कपूर, त्रिलोचन सिंह, डॉ. खेरा, सुश्री संस्कृति जिंदल, डॉ. शैलेंद्र कौशिक, नरेंद्र, डॉ. मुकुल शर्मा तथा UPES के छात्र-छात्राएँ मेधावी, रुद्राक्ष, श्रेय, नंदिता, राघव, कैरोल, तुषानी, नियति, मंथन एवं विधान उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल ने समाज के सभी नागरिकों से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता, संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का संदेश निरंतर पहुँचता रहे।

73 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *