मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। कालिदास रोड स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय के निकट सिद्धार्थ बिल्डर द्वारा फ्लैट निर्माण कार्य के दौरान सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे बड़ा हादसा टल गया।
बताया गया कि निर्माण स्थल पर फ्लैट में निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन का तार टूट गया, जिससे ऊंचाई से सामग्री नीचे सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अहीर मंडी क्षेत्र का मुख्य मार्ग है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। क्षेत्रवासियों ने कालिदास रोड और नैशविला रोड पर बहुमंजिला फ्लैटों के निर्माण को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन व एमडीडीए से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
