मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। एडवोकेट संदीप मोहन चमोली ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवानों की 4600 ग्रेड पे की मांग के समर्थन में लंबे समय से विभिन्न साथियों द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी प्रेस वार्ता की गई थी और एसएसपी देहरादून के माध्यम से डीजीपी को मांग पत्र भेजा गया था।
उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट भी इस मांग को पूरा किए जाने की आवश्यकता बता चुका है, लेकिन अब तक पुलिस मुख्यालय की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
एडवोकेट संदीप मोहन चमोली ने बताया कि इसी के चलते आगामी 13 जुलाई को देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय, सुभाष रोड पर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि और पुलिस परिवार के सदस्य एकत्र होंगे तथा 4600 ग्रेड पे की मांग को और सशक्त तरीके से उठाएंगे।
उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और पुलिस परिवार से जुड़े सभी लोगों से 13 जुलाई को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर इस मांग के समर्थन में शामिल होने की अपील की।
