देहरादून में स्पा सेंटरों के खिलाफ नारायणी सेना का प्रदर्शन, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। नारायणी सेना संगठन ने केंद्रीय अध्यक्ष अनिता थापा के नेतृत्व में देहरादून में कथित रूप से स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के विरोध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई।

संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष अनिता थापा ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

महिला अध्यक्ष सरोज शाह ने कहा कि देह व्यापार जैसी गतिविधियों से बालिकाओं की सुरक्षा प्रभावित होती है और ऐसे कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय महासचिव संजय रौतेला ने कहा कि नशे और देह व्यापार से जुड़े लोगों के खिलाफ जांच कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा उनके विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने स्पा सेंटरों में छापेमारी की मांग करते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जानी चाहिए। वहीं केंद्रीय कोषाध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने कहा कि देहरादून शांतिप्रिय शहर है और यहां इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के संस्थापक कर्ण शर्मा, केंद्रीय अध्यक्ष अनिता थापा, महिला अध्यक्ष सरोज शाह, केंद्रीय महासचिव संजय रौतेला, केंद्रीय कोषाध्यक्ष हिमांशु भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री मलेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला संयोजिका लक्ष्मी असवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी बलबीर शाह तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव कुमार मौजूद रहे।

49 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *