मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्ट: सुरेश हनवंत सिंह बारवा
राजस्थान, कालंद्री।
श्री ब्रह्मधाम कालंद्री में राजपुरोहित समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आमलारी गांव में अभय राजपुरोहित की निर्मम हत्या के विरोध में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जिला मुख्यालय पर महापड़ाव करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से संघर्ष समिति का गठन किया गया। संघर्ष समिति ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए। साथ ही, हत्या की योजनाबद्ध तरीके से गहन जांच की जाए और जांच पूरी होने तक संबंधित थानाधिकारी का स्थानांतरण नहीं किया जाए।
बैठक में प्रशासन द्वारा नाली विवाद का ठोस समाधान नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। पीड़ित परिवार और संघर्ष समिति का कहना है कि हत्या के पीछे बड़े षड्यंत्र की आशंका है। इसलिए मामले के सभी आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि घटना का पूरा सच सामने आ सके।
संघर्ष समिति ने यह भी मांग की कि ग्राम पंचायत आमलारी को नाली विवाद का समाधान नहीं करने के कारण समान रूप से जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ भी आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे सिरोही मुख्यालय स्थित रामझरोखा मैदान में राजपुरोहित समाज का महापड़ाव आयोजित किया जाएगा।
