मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा “छात्रों की गूँज” वीडियो प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित
देहरादून।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा आज कांग्रेस भवन में “छात्रों की गूँज” विषय पर वीडियो प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा युवाओं एवं छात्रों से जुड़े मुद्दों पर प्रस्तुत विचारों और वीडियो प्रेजेंटेशन को कांग्रेसजनों, छात्र साथियों एवं आम नागरिकों ने देखा।
इस अवसर पर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी तथा शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन गंभीर विषयों पर जनजागरण और जनदबाव बनाना समय की आवश्यकता है, ताकि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सके।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि “राहुल गांधी जी लगातार देश के युवाओं, छात्रों और बेरोज़गारों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक समस्याओं को जन-जन तक पहुँचाना तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रियाओं की अनियमितताओं के खिलाफ जनमत तैयार करना है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।”
डॉ. गोगी ने आगे कहा कि “उत्तराखंड का युवा आज रोजगार, पारदर्शी भर्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग कर रहा है। सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर जवाबदेही तय करनी होगी। कांग्रेस युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।”
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक रूप से संघर्ष करने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला काँग्रेस ज्योति रौतेला, सुमित्तर भुल्लर अमरजीत सिंह, सुनील जयसवाल, जगदीश धीमन, जिला अध्यक्ष NSUI हिमांशु, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी राणा, विनीत भट्ट बंटू, रोबिन त्यागी, मोनिका चौधरी, अर्जुन पासी, संजय उनियाल, गगन छाजर, अनूप कपूर, आदर्श सूद, वीरेंद्र पंवार,आदि मौजूद थे।

