इंडो-पाक ट्रेड डील के विरोध में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों किसानों ने निकाली पदयात्रा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

मुजफ्फरनगर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सुजडू चौक से डीएम कार्यालय तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में हजारों किसानों ने भाग लेकर प्रस्तावित इंडो-पाक ट्रेड डील का विरोध जताया। किसानों का कहना है कि यदि यह डील लागू होती है तो विदेशी कृषि उत्पाद सस्ती दरों पर भारतीय बाजार में आएंगे, जिससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान होगा और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।

पदयात्रा में भारतीय किसान यूनियन (WF) के सैकड़ों किसान यूनियन अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में शामिल हुए। डीएम कार्यालय पहुंचकर किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में सरकार से ट्रेड डील को रोकने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो देशभर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सभा को भारतीय किसान यूनियन सेना के नेता अवनीत पवार एवं भारतीय किसान यूनियन (WF) के अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने और प्रस्तावित डील को निरस्त करने की मांग की।

पदयात्रा में पवन चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष), प्रियव्रत (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), बीएस यादव (जिला अध्यक्ष, सहारनपुर), रमेश त्यागी, तैयब हुसैन, ठेकेदार इरशाद, मैनुद्दीन, शाहिद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

इस दौरान किसानों ने “जय जवान, जय किसान” और “भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद” के नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

86 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *