मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 पेटी शराब बरामद की है। मंगलवार सुबह आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्यामपुर लक्कड़घाट रोड स्थित विस्थापित कॉलोनी के सामने एक रवि मुर्गा फार्म में दबिश दी गई।
छापेमारी के दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 12 पेटी देशी और 4 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। आबकारी टीम ने शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार निवासी श्यामपुर और रोहित निवासी भागनपुर ककराला, बिजनौर के रूप में हुई है। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में टीम लगातार दबिश दे रही है।
