मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
NEET पेपर लीक से आहत देहरादून की युवती की आत्महत्या पर AAP उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से की मुलाकात, CBI जांच और मुआवजे की मांग
NEET परीक्षा पेपर लीक की घटना से आहत होकर देहरादून की एक 23 वर्षीय होनहार युवती रिया द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने देहरादून में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार से मिलकर कहा कि एक छात्रा का सपना, उसकी मेहनत और पूरे परिवार की उम्मीदें सिर्फ एक पेपर लीक की वजह से चूर-चूर हो गईं। यह सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का सीधा कत्ल है। जिस राज्य में पेपर लीक माफिया बेखौफ घूम रहे हों, वहां हमारे बच्चे कैसे सुरक्षित रहेंगे?
उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा की गोपनीयता भंग होना केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की नाकामी है। बार-बार पेपर लीक, बार-बार जांच के नाम पर लीपापोती – अब यह बर्दाश्त नहीं होगा।
उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा की, इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध CBI जांच कराई जाए। पेपर लीक माफिया और उनमें शामिल अधिकारियों/नेताओं को बेनकाब कर कड़ी सजा दी जाए। मृतक युवती के परिवार को तत्काल 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ रासुका/गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी छात्र के भविष्य से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।
NEET परीक्षा की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए ठोस सिस्टम बनाया जाए। जिससे हर छात्र को न्याय मिल सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि AAP इस परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे हताश न हों। एक पेपर आपकी जिंदगी से बड़ा नहीं हो सकता। सरकारें आएंगी-जाएंगी, लेकिन आपकी जान अनमोल है।
मुलाकात करने वालों में श्याम बाबू पाण्डेय, डी एस कौटिल्य, अशोक सेमवाल आदी मौजूद रहे।
