मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
नई दिल्ली। मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने होटल के रसोइए केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आग किचन क्षेत्र से शुरू हुई और शुरुआती जांच में लापरवाही की आशंका जताई गई है। हालांकि अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान केशव नेगी ने बिजली का मेन स्विच बंद किया था। पुलिस का कहना है कि इससे इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए, जबकि दूसरी ओर यह भी माना जा रहा है कि घने धुएं और अफरा-तफरी के बीच उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की होगी। मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
3 जून को हुए इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को भी गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि होटल में निर्धारित क्षमता से अधिक कमरे संचालित किए जा रहे थे और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे हैं।
मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में 3 जून को हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। हादसे में झुलसे नाइजीरिया के नागरिक ओकेले की उपचार के दौरान सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।
मामले में दिल्ली पुलिस ने होटल के रसोइया केशव सिंह नेगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आग किचन क्षेत्र से शुरू हुई थी और मामले में लापरवाही की जांच की जा रही है। हालांकि जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है।
रविवार को पुलिस और एफएसएल की टीम आरोपी केशव नेगी को लेकर होटल पहुंची, जहां घटनाक्रम को दोबारा समझने के लिए सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय क्या परिस्थितियां थीं और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।
जांच में होटल में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर कमियों की बात सामने आई है।
हादसे में घायल कई लोगों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

