मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड बोर्ड की मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित।
गुरुजनों/अध्यापकों का भी हुआ सम्मान।
नया नगर मेहुँवाला में आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह।
मेहुँवाला में 182 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
उत्तराखंड बोर्ड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में छात्रों और शिक्षकों का हुआ सम्मान
मेहनत और लगन से सफलता हासिल करें छात्र: मुरसलीम अली
मेहुँवाला में शिक्षा और प्रतिभा को मिला सम्मान
देहरादून। समाजसेवी मुरसलीन अली द्वारा नया नगर, मेहुँवाला में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता मुरसलीम अली (मुरली) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज मेहुँवाला, दून सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, आजाद एजुकेशनल एकेडमी तथा न्यू दून वैली पब्लिक स्कूल के कुल 182 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों को मेहनत, लगन और शिक्षा के महत्व पर प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोहम्मद आशिक ने किया।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करने हेतु वार्ड नंबर- 88, मेहुँवाला के सामाजिक कार्यकर्ता मुरसलीम अली (मुरली) द्वारा नया नगर, मेहुँवाला में एक मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राजकीय इंटर कॉलेज मेहुँवाला, दून सिटी मॉन्टेन्सरी स्कूल, आजाद एजुकेशनल एकेडमी तथा न्यू दून वैली पब्लिक स्कूल मेहुँवाला के कुल 182 मेधावी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम आयोजक मुरसलीम अली (मुरली) की ओर से सम्मानित किया गया। जिसमें छात्रों के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।
साथ ही छात्राओं के टीचर्स/अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत से ही छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है।
छात्रों के साथ ही कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज मेहुँवाला के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह पँवार, सहायक अध्यापक सुभाष झलड़ियाल, दून सिटी मॉन्टेन्सरी स्कूल मेहुँवाला की उप प्रधानाचार्य अन्नू पुशोला, आजाद एजुकेशनल एकेडमी के अध्यापक अब्दुर रहमान एवं न्यू दून वैली पब्लिक स्कूल मेहुँवाला के अध्यापक जाकिर अंसारी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक मुरसलीम अली ने कहा कि मेहनत औऱ लगन से जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। छात्रों का सीमित संसाधनो के बावजूद भी बोर्ड परीक्षाओ में शानदार प्रदर्शन करना वास्तव में प्रेरणादायक है, साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने विद्यालयों एवं छेत्र का नाम रोशन किया है, जो कि बड़े ही गर्व की बात है एवं छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
साथ ही कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक सुभाष झल्डियाल द्वारा छात्रों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप में से प्रत्येक छात्र में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। खुद पर विश्वास रखिए, अपने लक्ष्य तय कीजिए और उन्हें पाने के लिए पूरी मेहनत से आगे बढ़िए। रास्ते में कठिनाइयाँ आएँगी, लेकिन शिक्षा आपको उन चुनौतियों का सामना करने की ताकत देगी।
कार्यक्रम का संचालन “एडवोकेट मोहम्मद आशिक” ने किया।
इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज मेहुँवाला के प्रधानाचार्य गढ़िया, सहायक अध्यापक सुभाष झलड़ियाल, डॉ० S.S. राजपूत व मुकेश पुरोहित को, दून सिटी मॉन्टेन्सरी स्कूल मेहुँवाला से इकरा व कृष्ण कांत को आजाद एजुकेशनल एकेडमी स्कूल मेहूंवाला से अध्यापक अब्दुर रहमान, न्यू दून वैली पब्लिक स्कूल से जाकिर अंसारी व सोहेल राव को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एडवोकेट मोहम्मद आशिक, फरीद अहमद, सलमान, फिरोज, दिलशाद, सैफ अली, मंसूर अली आदि एंव छात्रों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
