मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्ट शाहनवाज खान
पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स में परिवार के साथ पहुंचे 19 वर्षीय युवक के गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव में बह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद युवक लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत दल की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सेलाकुई, देहरादून निवासी आरिश (19) अपने परिवार के साथ उर्स में शामिल होने पिरान कलियर आया था। गुरुवार को वह गंगनहर घाट पर नहाने के लिए गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर गंगनहर में बह गया।
युवक के डूबने की सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगनहर का तेज बहाव होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
सूचना पर पुलिस और घाट पर तैनात आपदा राहत दल की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। टीम द्वारा गंगनहर के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गंगनहर में डूबकर लापता हुए युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है। टीम लगातार युवक को खोजने का प्रयास कर रही है।
घटना के बाद से युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उर्स के दौरान गंगनहर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
