देहरादून जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत पर डॉ. शाज़िया नाज़ ने दी बधाई

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाज़िया नाज़ ने देहरादून जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर को अध्यक्ष पद और अभिषेक सिंह को उपाध्यक्ष पद पर मिली शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मेहनत और जनता के विश्वास की मिसाल है।

डॉ. शाज़िया नाज़ ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा की नीतियों और शासन से परेशान हो चुकी है। राजधानी देहरादून में हुए जिला पंचायत चुनाव के नतीजे साफ तौर पर दिखाते हैं कि अब राज्य की जनता परिवर्तन चाहती है और आने वाले समय में उत्तराखंड की सत्ता कांग्रेस के हाथों में होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले वर्षों में जनता को केवल निराश किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों ने लोगों को झकझोर दिया है। ऐसे में कांग्रेस की जीत से यह स्पष्ट है कि जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

डॉ. शाज़िया नाज़ ने आगे कहा कि सुखविंदर कौर और अभिषेक सिंह की जीत कांग्रेस संगठन की मजबूती का प्रमाण है। राजधानी जैसे अहम जिले में कांग्रेस का परचम लहराना बताता है कि अब भाजपा का सफाया होना तय है और यह जीत पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएगी।

देवबंद में डॉ. शाज़िया नाज़ ने मिष्ठान वितरित कर इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और यह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत आधार साबित होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करें और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाएँ। डॉ. नाज़ ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में कांग्रेस ही अगली सरकार बनाएगी और जनता को एक नई दिशा देगी।

1,081 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *