शादी विवाह,पार्टी, जन्मदिन समारोह व किसी भी प्रकार के प्रोग्राम के लिए चौधरी फॉर्म हाउस आपका स्वागत करता है

अमर रेस्टोरेंट की ओर सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

न्यू Era एकेडमी में एडमिशन हेतु जल्दी संपर्क करें

मोहित अग्रवाल की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

आशा नौटियाल की ओर सभी प्रदेशवासियों को होली एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

यमुना एसोसिएट की ओर से सभी को होली व ईद की हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की ओर से सभी देश व प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद अभिषेक पंत की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

जिला अध्यक्ष मीता सिंह की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सुमित चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष सेलाकुई की और से सभी नगर एवं प्रदेशवासियों को होली नवरात्रि व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

सामाजिक कार्यकर्ता, सतपाल सिंह बुटोला की ओर के सभी क्षेतवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद, संजय सिंघल की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली एवं बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद, जाहिद अंसारी की ओर से सभी क्षेत्र वासियों को ईद_उल_ फितर बहुत-बहुत मुबारक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चैंपियन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी विधायक मदन कौशिक के खिलाफ बयानबाजी का आरोप है। चैंपियन ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें हराने के लिए कौशिक ने भितरघात किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कौशिक पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन पर सार्वजनिक रूप से टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है।
कहा, मैंने पहले भी पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों व पार्टी नेताओं से अनुरोध किया था कि वे सार्वजनिक रूप से ऐसे आचरण या बयानबाजी से बचें जिसकी पार्टी का अनुशासन इजाजत नहीं देता हो। यदि पार्टी के किसी पदाधिकारी, विधायक, कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो उसे अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए।मीडिया के माध्यम से बयानबाजी बिल्कुल उचित नहीं है। भट्ट के मुताबिक, चैंपियन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है। चैंपियन ने मसूरी में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया था। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव के दौरान कौशिक ने संजय गुप्ता, यतीश्वरानंद और उनको हराने के लिए काम किया।
भाजपा नेताओं के विवादित बयान पार्टी का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच के विवाद को थामने को तो प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को दखल देना पड़ा था। सरकार के कैबिनेट मंत्री एक वायरल वीडियो को लेकर भी विवादों में आ गए थे। इन्हीं सभी विवादों पर कांग्रेस ने भाजपा के अनुशासन पर सवाल उठाए थे।