देहरादून में रेंजर के पद पर बदलाव बना चर्चा का विषय

Spread the love

शादी विवाह,पार्टी, जन्मदिन समारोह व किसी भी प्रकार के प्रोग्राम के लिए चौधरी फॉर्म हाउस आपका स्वागत करता है

अमर रेस्टोरेंट की ओर सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

न्यू Era एकेडमी में एडमिशन हेतु जल्दी संपर्क करें

मोहित अग्रवाल की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

आशा नौटियाल की ओर सभी प्रदेशवासियों को होली एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

यमुना एसोसिएट की ओर से सभी को होली व ईद की हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की ओर से सभी देश व प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद अभिषेक पंत की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

जिला अध्यक्ष मीता सिंह की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सुमित चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष सेलाकुई की और से सभी नगर एवं प्रदेशवासियों को होली नवरात्रि व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

सामाजिक कार्यकर्ता, सतपाल सिंह बुटोला की ओर के सभी क्षेतवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद, संजय सिंघल की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली एवं बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद, जाहिद अंसारी की ओर से सभी क्षेत्र वासियों को ईद_उल_ फितर बहुत-बहुत मुबारक

देहरादून। उत्तराखंड वन महकमे में तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर हुआ होमवर्क हर किसी को हैरान कर रहा है। पहले राजाजी टाइगर रिजर्व में निदेशक का पद और अब देहरादून में रेंजर के पद पर बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड वन मुख्यालय ने रेंजर्स के तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है। इसमें 6 रेंजर्स की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। हालांकि चर्चा देहरादून के रेंजर पद पर हुए बदलाव को लेकर हो रही है।

हरीश थपलियाल को बदरीनाथ वन प्रभाग से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है। संजय कुमार को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग से टौंस वन प्रभाग की जिम्मेदारी मिली है। गंभीर सिंह धमानंदा को देहरादून वन प्रभाग से केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शिव प्रसाद गैरोला को मसूरी वन प्रभाग से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है। लक्ष्मण सिंह मार्ताेलिया को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग से हल्द्वानी वन प्रभाग भेजा गया है।

विनोद चौहान को चकराता वन प्रभाग से रुद्रप्रयाग वन प्रभाग भेजा गया है। वैसे तो सभी तबादलों को जनहित में ही किया गया है, लेकिन रेंजर्स के बीच देहरादून के रेंजर गंभीर सिंह को लेकर चर्चा है। दरअसल गंभीर सिंह करीब 7 महीने पहले ही यमुना सर्किल से शिवालिक सर्किल में स्थानांतरित होकर देहरादून डिवीजन आए थे। 7 महीने में ही उनका दूसरी बार तबादला कर दिया गया। खास बात ये है कि उनके बदले किसी को देहरादून डिवीजन नहीं भेजा गया।

तबादलों को लेकर यह अधूरा होमवर्क है या कुछ और, यह तो कहा नहीं जा सकता लेकिन तबादले की सूची से पहले ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर निर्णय क्यों नहीं लिया जाता, यह एक बड़ा सवाल जरूर है। राजाजी टाइगर रिजर्व में भी यही स्थिति दिखाई दे रही है। सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक होने के बाद इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसरों की तबादला सूची तो जारी कर दी गई, लेकिन राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद पर कोई निर्णय नहीं हुआ।

286 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *