नितिन नवीन ने किया ‘सेव फ्यूल, सेव नेशन’ अभियान का शुभारंभ

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून आगमन पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कैंट विधानसभा में अपने मजबूत संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के व्यापक जनसमर्थन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से की गई। रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं गाड़ी रोककर अभियान में सहभागिता की और इसकी सराहना करते हुए इसे राष्ट्रहित से जुड़ा प्रेरणादायी अभियान बताया।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत करते हुए “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान केवल ईंधन बचाने का संदेश नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *