“गुलदार के खौफ” से उबल पड़ा पौड़ी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने मांगी आपदा घोषित करने की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

“गुलदार के खौफ” से उबल पड़ा पौड़ी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने मांगी आपदा घोषित करने की मांग

पौड़ी में लगातार बढ़ते गुलदार हमलों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। खंडाह में लोगों ने श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर जाम लगाकर वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन हो रहे हमलों के बावजूद विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है, जबकि गांवों में दहशत का माहौल गहराता जा रहा है।

ताजा घटना औणी गांव में सामने आई, जहां देर शाम एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के पति ने साहस दिखाते हुए पत्थर मारकर गुलदार को खदेड़ा और उसकी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश दोनों बढ़ गए हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से “गुलदार आतंक” को आपदा घोषित करने, प्रभावित गांवों में पिंजरे लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और आदमखोर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा। मौके पर एसडीएम नूपुर वर्मा, डीएफओ महातिम यादव समेत पुलिस, प्रशासन व वन विभाग के कार्मिक भी मौजूद रहे।

जनता को गुलदार प्रभावित क्षेत्र में शूटरों की तैनाती के साथ गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए तथा पीड़ित परिवार की सहायता को लेकर यथा संभव कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

56 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *