मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
नैनीताल।
भवाली क्षेत्र में सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले एक महिंद्रा कार (UP 32 QU 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया
जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।
पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी टीम ने सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।
मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
