अहमदाबाद में होगा ‘सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026’, आचार्य डॉ. लोकेश मुनि होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

विश्व शांति के अग्रदूत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि होंगे

“सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026” के मुख्य अतिथि

अहमदाबाद, गुजरात (भारत)

भारत की राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक नेतृत्व को समर्पित भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन “सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026” आगामी 23 मई 2026 को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने जा रहा है।

रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह में विश्वविख्यात जैन संत, आध्यात्मिक गुरु, शांति दूत एवं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

यह जानकारी देते हुए पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने मीडिया से कहा कि यह आयोजन केवल एक अवार्ड समारोह नहीं, बल्कि “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की भावना को विश्व स्तर तक पहुँचाने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण, अखंडता और एकता के विचार आज पूरे विश्व के लिए प्रेरणा हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी जैसे विश्व शांति के संदेशवाहक की उपस्थिति इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊँचाइयों के साथ वैश्विक पहचान भी प्रदान करेगी।

रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के आयोजक मंडल ने हाल ही में आचार्य डॉ. लोकेश मुनि के निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, मानवता एवं भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से स्थापित करने को लेकर विशेष चर्चा हुई।

यह भव्य समारोह “Unity, Sustainability & Nation Building” की थीम पर आधारित होगा, जिसमें देश-विदेश से आने वाली प्रतिष्ठित हस्तियाँ, समाजसेवी, उद्योगपति, शिक्षाविद, आध्यात्मिक गुरु, युवा नेतृत्व एवं विभिन्न क्षेत्रों की महान विभूतियाँ शामिल होंगी। कार्यक्रम में समाज, पर्यावरण, शिक्षा, मानव सेवा और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम: सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026

दिनांक: 23 मई 2026

स्थान: ओम अहमदाबाद फ़िल्म सिटी

समय: शाम 4:00 PM से 8:00 PM (IST)

अहमदाबाद की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित होने जा रहा यह समारोह भारत की आध्यात्मिक शक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक नेतृत्व का एक प्रेरणादायी प्रतीक बनने जा रहा है।

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *