अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, उत्तराखंड से था गहरा नाता

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और व्यवसायी प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

घटना के समय अपर्णा यादव असम दौरे पर थीं। पति के निधन की सूचना मिलने के बाद वह तुरंत लखनऊ रवाना हो गईं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की रहने वाली हैं। ऐसे में उनके निधन की खबर से उत्तराखंड में भी शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन इलाज चलने के बाद वह घर लौट आए थे।

इसके अलावा वह “जीव आश्रय” नाम की संस्था के जरिए घायल और बेसहारा स्ट्रीट डॉग्स की मदद का काम भी करते थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से शिक्षा प्राप्त की थी।

प्रतीक और अपर्णा यादव की शादी वर्ष 2011 में सैफई में हुई थी। दोनों की लव मैरिज उस समय काफी चर्चा में रही थी। शादी समारोह में अमिताभ बच्चन सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दंपती की दो बेटियां हैं।

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *