महिला आरक्षण पर भाजपा के ‘भ्रामक प्रचार’ की कांग्रेस ने की निंदा: तत्काल लागू करने की उठाई मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण प्रचार की कड़ी निंदा की है।

डॉ. गोगी ने कहा कि भाजपा द्वारा यह झूठा नैरेटिव फैलाया जा रहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला विरोधी है और उसने संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया संवैधानिक संशोधन (131वां संशोधन) महिला आरक्षण को लागू करने के बजाय इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर अनावश्यक रूप से विलंबित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि संसद और राज्य विधानसभाओं में वर्तमान सीटों के आधार पर महिला आरक्षण को तत्काल लागू किया जाए।

डॉ. गोगी ने कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना छोटे राज्यों के हितों के खिलाफ है और इससे देश का संघीय ढांचा प्रभावित हो सकता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर जानबूझकर देरी कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में जिला और महानगर स्तर जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि भाजपा के इस झूठे प्रचार का पर्दाफाश किया जा सके और जनता के सामने सच्चाई रखी जा सके।

अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण, लैंगिक न्याय और लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *