मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
सरकार आने से प्रदेश विकास की तरफ़ अग्रसर होगा: कुमारी सेलजा
आज देहरादून के गुरुनानक वेडिंग पॉइंट में देहरादून कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कुमारी सेलजा उपस्थित रहीं। सेलजा अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं उसी के तहत आज देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया,कार्यक्रम के दौरान कई सम्माननीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता गरजना की।
बैठक को संबोधित करते हुए कुमारी सेलजा ने कहा कि आज का दौर ऐसा है जिसमे सबको एक जीत होकर पार्टी के लिए काम करना है, आज प्रदेश की जनता परेशान है भाजपा के कर्मों से, मैं जहाँ जहाँ भी गई मुझे जो उत्साह जो जनसैलाब दिखा वो दर्शा रहा है की २०२७ में कांग्रेस की सरकार आना तय है।
उन्होंने कहा की घर में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं पर उनका असर कार्यकर्ताओं के हितों पर नहीं होना चाहिए हर घर में कुछ ना कुछ दिक्कत होती है पर हम अपनी दिक्कत सुलझा लेंगे, उन्होंने कहा कि सोनिया जी अस्वस्थ्य होते हुए भी सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल हुई क्यूंकि उन्हें चिंता है इस देश की आपकी उन्हें पता है की सत्ता में बैठे लोग जानता के हितैषी नहीं है, उन्होंने कहा कि आने जाने का सिलसिला जारी रहेगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मेरी भूमिका बड़े भाई की है सबकी बातें सुनना और कोशिश करना की उसका समाधान निकल सकूँ, उन्होंने कहा की संघठन सर्वोपरि है हमे पार्टी के लाइट काम करना है हाथ के पंजे के नीचे एक जुटता से खड़े रहना है और आपसी मतभेद भूलकर पार्टी को सत्ता में लाने के लिए अपना सौ प्रतिशत देना है, उन्होंने कहा कि अगर कभी मेरा स्वार्थ पार्टी के आगे आया तो मैं अपने हर स्वार्थ हार इच्छा को निकाल दूँगा और पार्टी के साथ खड़ा रहूँगा आप में से किसी को भी अगर कभी भी ऐसा लगे की मैंने अपना वादा पूरा नहीं किया तो आप काम पकड़ कर मुझे मंच से उतारकर जवाब माँग लीजिएगा। पूरा प्रदेश कांग्रेस की तरफ़ देख रहा है हर कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के साथ खड़ा है हम २०२७ का रण जीतेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, अप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला देहरादून पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान,पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, हीरा सिंह बिष्ट शूरवीर सजवान,आर्येंद्र शर्मा राजपाल खरोला उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जयेंद्र रमोला विजय सारस्वत, प्रदीप जोशी, अश्वनी बहुगुणा संजय किशोर मोहित उनियाल, राजीव महर्षि, डॉ प्रतिमा सिंह, अजय सिंह, यशपाल चौहान अमरेंद्र बिष्ट,अभिनव थापर पार्षद संगीता गुप्ता, रमेश मंगू, मंजू त्रिपाठी, कोमल, मोनिका चौधरी, पायल बहल, महिपाल आर्य, प्रीतम आर्य, महेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, ज़िला अध्यक्ष पछादून संजय किशोर भी उपस्थित थे।
