जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रुड़की।

रुड़की के गंगनहर क्षेत्र निवासी एक युवक का शव डाकपत्थर के जंगल में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाया कि युवक को पहले धमकियां दी गई थीं और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक युवक का शव विकासनगर डाकपत्थर के जंगल में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को युवक के साजीक पुत्र अकरम निवासी सफरपुर का शव बीते रोज देहरादून के समीप एक पेड़ से लटका मिला था। मामले की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे थे और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव लेकर आए थे। वहीं मृतक युवक के परिजनों के अनुसार 29 मार्च को एक व्यक्ति का फोन आया था और अपनी पुत्री के साथ उक्त मृतक के फोटो होने की बात कही थी।वहीं परिजनों के अनुसार कुछ युवकों ने भी मृतक युवक को युवती से दूर होने की बात कही थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद युवक से उनका संपर्क नहीं हो सका। अगले दिन 30 मार्च को देहरादून पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। परिजनों के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान भी थे।परिजनों ने संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली गंगनहर में तहरीर दी है।

वहीं गंगनहर कोतवाली के को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की परिजनों ने मांग की है।एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ये मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

171 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *