मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने मीडिया में एक प्रेस बयान जारी करते हुए देहरादून नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार कड़ी नाराज़गी जताई है।
डॉ. गोगी ने कहा कि नगर निगम देहरादून में सत्तापक्ष द्वारा कांग्रेस पार्षदों के साथ लगातार दोहरा व्यवहार किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में जानबूझकर कांग्रेस पार्षदों की उपेक्षा की जा रही है और उनके क्षेत्रों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह भेदभावपूर्ण रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि नगर निगम प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
डॉ. गोगी ने प्रशासन से मांग की कि सभी पार्षदों के साथ समान व्यवहार किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का पक्षपात न किया जाए, ताकि जनता को उसका अधिकार मिल सके।
