राउज़ एवेन्यू कोर्ट के फैसले से सच आया सामने: आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को डिस्चार्ज

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून / नई दिल्ली। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू न्यायालय, द्वारा आबकारी मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को डिस्चार्ज किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार थे।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद जैन ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। यह सिद्ध हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जी ईमानदार हैं और उन्हें राजनीतिक द्वेष के तहत झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भी भली-भांति जानती है कि केवल आम आदमी पार्टी ही एक ईमानदार और पारदर्शी राजनीति करने वाली पार्टी है। इसी कारण विरोधी दल लगातार पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास करते रहे, लेकिन अंततः “सत्यमेव जयते” की जीत हुई है। आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है।

उत्तराखंड के लोगों में इस निर्णय को लेकर खुशी और संतोष का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जनता का विश्वास और भी मजबूत हुआ है। आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि वह ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

130 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *