मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि गुस्से में उसने पत्नी पर बोतल से वार किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उधर, उत्तराखंड महिला आयोग ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की दरिंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू हिंसा के ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि समाज में डर का माहौल बने और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
