देहरादून नगर निगम में चोरी की कोशिश — सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून नगर निगम में रविवार रात हुई चोरी की कोशिश ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते अंदर घुस आया और भूमि अनुभाग अधिकारी के कार्यालय तक पहुंच गया। इस दौरान उसने फॉल्स सीलिंग और रोशनदान तोड़ दिए।

सुबह जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो कमरे की छत टूटी हुई और तारें बिखरी पड़ी मिलीं। दो कंप्यूटर और एक यूपीएस भी क्षतिग्रस्त पाए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोई कीमती दस्तावेज़ या नकदी चोरी नहीं हुई।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को भागते हुए देखा गया है। नगर निगम प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। मेयर सौरभ थपलियाल ने घटना को गंभीर बताया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह पहली बार नहीं है जब निगम कार्यालय में चोरी की कोशिश हुई हो — इससे पहले भी रिकॉर्ड रूम से फाइलें गायब होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

82 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *