मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। डीएम ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आयोजकों की लापरवाही को देखते हुए बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है।
घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी की अगुवाई में एक संयुक्त जांच टीम गठित की। टीम की रिपोर्ट में पाया गया कि बार में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन किया गया था, जिससे बड़ी जनहानि की संभावना थी।
डीएम बंसल ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है, और सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर स्थायी रूप से लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
