मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह सड़क किनारे खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र सिंह कुछ दूर तक घसीटते चले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
जितेंद्र सिंह बिष्ट कॉलेज जीवन में अपनी सक्रिय छात्र राजनीति और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से छात्रों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
