मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मा० महापौर और नगर आयुक्त की गरिमामई उपस्थिति में नगर निगम की दो नई वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीनों का उद्घाटन किया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास के निकट संपन्न हुआ।
इन मशीनों को नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत लागू किया गया है। वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीनों की प्रमुख विशेषताएं हैं कि यह छोटी और बड़ी सड़कों की सफाई, धुलाई और कूड़ा उठाने का काम उच्च गुणवत्ता के साथ करती हैं।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इन मशीनों के माध्यम से नगर क्षेत्र में कचरे के जमा होने की समस्या कम होगी और शहर की स्वच्छता एवं वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। इस कदम से नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम का यह प्रयास शहरवासियों की स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक जीवन शैली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसे और मशीनों के उपयोग से शहर की सफाई और बेहतर बनायी जाएगी और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण संभव होगा।
