देहरादून में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, सीएम धामी ने दी कड़ी चेतावनी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में बीती रात एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद भड़क उठा। देखते ही देखते यह विवाद सड़क पर उतर आया और स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए उपद्रवियों को चेतावनी दी है कि किसी भी हाल में दंगा और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई तोड़फोड़ करेगा या सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा तो उसकी पूरी भरपाई उसी से करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी पूरी छूट दी है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए और किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि यह देवभूमि है, यहां सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। धामी ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार ने दंगा निरोधी कानून इसी उद्देश्य से बनाया है ताकि उपद्रवियों पर लगाम लगाई जा सके और माहौल खराब करने वालों को कड़ी सजा मिले।

मुख्यमंत्री ने पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए और कहा कि काशीपुर या देहरादून जैसी घटनाएं दोबारा न हों। इसको लेकर चौकसी बढ़ाने की बात कही गई है। घटना के बाद पटेल नगर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। राज्य सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

95 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *