मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। आगामी दीपावली को लेकर देहरादून में बम-पटाखों के व्यापार को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन से विशेष अनुरोध किया है। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज मैसोन ने अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि बम-पटाखों के लाइसेंस समय से जारी किए जाएँ।
पंकज मैसोन ने पत्र में बताया कि आमतौर पर लाइसेंस दीपावली से केवल पांच-सात दिन पहले ही जारी किए जाते हैं। इससे छोटे और मध्यम व्यापारी समय पर अपने माल की खरीदारी और बिक्री की तैयारी नहीं कर पाते। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस बार लाइसेंस कम से कम 20 दिन पहले जारी किए जाएँ, ताकि व्यापारी व्यापार की योजना निर्भय होकर बना सकें।
व्यापारी वर्ग का कहना है कि समय पूर्व लाइसेंस मिलने से उन्हें पर्याप्त समय मिलेगा और वे अपने व्यवसाय को पूरी तत्परता से संचालित कर सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को भी खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से यह भी अनुरोध किया है कि लाइसेंस की प्रक्रिया सरल और त्वरित हो, ताकि किसी भी तरह की अड़चन न आए। पंकज मैसोन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर बम-पटाखा व्यापारियों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
