मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
टिहरी गढ़वाल। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व सचिव एवं छात्र नेता अभिमन्यु ने आज राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण की। यह ज्वाइनिंग रालोद के प्रोफेशनल मंच उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर युद्धवीर सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर युवा छात्र नेता श्री राजा आर्यन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता श्री अनुपम खत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रोफेशनल मंच के साथ लगातार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कर्मठ लोग राष्ट्रीय लोकदल का हिस्सा बन रहे हैं। इनमें वकील, डॉक्टर, समाजसेवी, इंजीनियर और राजनीति से जुड़े लोग सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में गठित प्रोफेशनल मंच राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बना रहा है। हाल ही में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रविकांत चड्ढा के उत्तराखंड दौरे के बाद से राज्य में इसकी सक्रियता और विस्तार तेजी से बढ़ा है।
प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर युद्धवीर सिंह ने कहा कि अभिमन्यु जैसे ऊर्जावान और सक्रिय छात्र नेताओं का रालोद से जुड़ना संगठन के लिए नई ऊर्जा का संचार है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर उत्तराखंड की राजनीति को एक नई दिशा देंगे।
