डीड्स संस्था की ओर से “साइलेंट बिस्त्रो” का शुभारंभ

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

 

 

देहरादून – डीड्स संस्था द्वारा आज “साइलेंट बिस्त्रो” का उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज तथा उनकी धर्मपत्नी अमृता रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के श्रवण बाधित छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक गढ़वाली नृत्य से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। “साइलेंट बिस्त्रो” की विशेषता यह है कि यहाँ कार्यरत समस्त स्टाफ भी श्रवण बाधित है, जो इसे वास्तव में अनूठा बनाता है।

 

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि डी.डी.एस. संस्था विशेष बच्चों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड में भोजन एवं पाक-कला के क्षेत्र में असीम संभावनाएँ हैं। यहाँ के स्थानीय उत्पादों से तैयार किए गए व्यंजनों को देश-विदेश तक पहुँचाया जा सकता है।

 

उन्होंने उदाहरण स्वरूप पेस्टो पिज़्ज़ा, बुरांश चीज़केक, बुरांश लेमन सोडा जैसे नवाचारों का उल्लेख किया और कहा कि उत्तराखंड की खाद्य संस्कृति को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

 

 महाराज ने साइलेंट बिस्त्रो के ओनर राहुल बजाज को इस पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह कार्य सराहनीय है और समाज में एक नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रयास आने वाले समय में और अधिक प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

 

85 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *