मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर के प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में SDRF की टीमें मुस्तैद रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई करें।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि जनहानि या बड़े नुकसान को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारियों को संवेदनशील और भूस्खलन संभावित इलाकों में विशेष निगरानी रखने को कहा।
देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में कई जगह सड़कें बंद होने और पुल क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसको देखते हुए राहत और बचाव दल को लगातार सक्रिय रहने का आदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनता से भी अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किए जाएंगे।
प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी जा रही है और हेल्पलाइन नंबरों को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है।
